रांची: झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 4719 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इससे चार मरीजों की मौत हो गयी। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात में जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में संक्रमण के 4719 नये मामले दर्ज किये गये जिनमें से 1592 मामले अकेले राजधानी रांची में और 1160 जमशेदपुर में सामने आये।
डाउनलोड करें "द गांधीगिरी" ऐप और रहें सभी बड़ी खबरों से बखबर
उन्होंने बताया कि इसके अलावा हजारीबाग में 265 , देवघर में 232 मामले दर्ज किये गये। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले चौबीस घंटों में 1692 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई जिनमें से चारों जमशेदपुर से थे । राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5176 हो गयी है।
महाराष्ट्र में अब तक 481 डॉक्टर कोरोना संक्रमित
देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक 481 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉक्टर अविनाश दहिफले ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक कम से कम 481 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इसी बीच जो राहत वाली बात है वो यह कि महाराष्ट्र में केस कम हुए हैं।
मुंबई में मंगलवार को लगातार चौथे दिन कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज हुई है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 11,647 नए मामले और 2 मरीजों की मौतें हुईं हैं। जारी आकंड़ों के अनुसार, राज्य में कोरोना के 1,00,523 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिविटी रेट घटकर 11.58 पहुंच गया है।
मुंबई में कोरोने से अब तक 16, 413 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में रिकवरी दर 87 फीसदी है। वहीं देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान भी जोरों पर चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 10 जनवरी से शुरू हुए बूस्टर डोज के तहत अब तक 18 लाख से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन की तीसरी डोज ले ली है।