नई दिल्ली: देश भर में 28 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 166.03 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 28 लाख 90 हजार 986 कोविड टीके लगाये गये हैं।
डाउनलोड करें "द गांधीगिरी" ऐप और रहें सभी बड़ी खबरों से बखबर
इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 166 करोड़ 03 लाख 96 हजार 227 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2 लाख 9 हजार 918 नये मरीज सामने आयें हैं।
देश में कोरोना रोगियों की संख्या 18 लाख 31 हजार 268 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 4.43 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 15.77 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 62 हजार 628 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं।
अभी तक कुल तीन करोड़ 89 लाख 76 हजार 122 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 94.37 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 13 लाख 31 हजार 198 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 72.89 कोविड परीक्षण किए गए हैं।
24 घंटों में कोरोना के 2,09,918 नए मामले
भारत में बीते 24 घंटे के दौरान 209918 कोरोना मामले सामने आए, जो पिछले दिन के 2.34 लाख से 10 प्रतिशत कम है। बीते 24 घंटे में 959 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह साझा किए। एक दिन में 959 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 495050 तक पहुंच गई है।
कोरोना के 1831268 सक्रिय मामले हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 4.43 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में 262628 मरीज ठीक हुए हैं, इसी के साथ रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 38976122 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 94.37 प्रतिशत है।