सोमवार, मई 29, 2023
होमCRIME | अपराधदलित बीजेपी नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या

दलित बीजेपी नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू में एक होटल के समीप अपराधियों ने भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा (Jitram Munda) की गोली मारकर हत्या कर दी।

डाउनलोड करें "द गांधीगिरी" ऐप और रहें सभी बड़ी खबरों से बखबर

मुंडा एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग की। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए।

गोलीबारी में घायल भाजपा नेता को आनन-फानन में ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



घटना में मंडल मीडिया प्रभारी राजकिशोर साहू भी घायल है। वह खतरे से बाहर हैं।

अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है। इससे पहले भी जीतराम मुंडा (Jitram Munda) पर गोली चल चुकी थी।

भाजपा नेता ओरमांझी में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की का पुतला जलाकर आर्यन होटल के समीप खड़े थे।

इसी दौरान अज्ञात अपराधी गोली मारकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

साथ ही आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद रांची पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। अभी तक एक भी अपराधी पकड़े नहीं गए हैं

इस संबंध में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि, अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर इस घटना से भाजपा नेताओं में आक्रोश है।

Desk Publisher
Desk Publisher is a authorized person of The Goandhigiri. He/She re-scrip, edit & publish the post online. Pls, contact thegandhigiri@gmail.com for any issue.
You May Also Like This News
the gandhigiri news app

Latest News Update

Most Popular