मुंबई: पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के खिलाफ मरीन ड्राइव थाने में एक FIR दर्ज कराई गई है। ये एफआईआर एक बिजनेसमैन ने कराई है। इस एफआईआर में परम बीर सिंह के खिलाफ रंगदारी लेने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि इस FIR में सिंह को मिलाकर कुल 8 लोगों का नाम शामिल है, जिसमें 6 पुलिस और 2 आम लोगों का नाम है। इस मामले में 2 की गिरफ्तारी हो चुकी है।
परमबीर सिंह (Parambir Singh) पर पहले से ही करप्शन के आरोप लगे हुए हैं। इन आरोपों के लगने के बाद ही उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार ने तो परमबीर सिंह के खिलाफ ACB को जांच करने के आदेश दिए हैं।
सिंह का नाम उस वक्त खूब सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखकर राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपए की वसूली करने के आरोप लगाए थे।
पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने अपने खत में बताया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को वसूली के लिए कहा था।
अनिल देशमुख ने वाजे को 100 करोड़ रुपए की वसूली के टारगेट को पूरा करने के लिए मुंबई में मौजूद 1750 बार और रेस्टोरेंट से पैसे वसूलने को कहा था।
इन खुलासों के बाद तो महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया था। इसके बाद ही परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था।