शनिवार, जून 10, 2023
होमEDUCATION | शिक्षाGSHSEB: गुजरात बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्‍ट घोषित, ऑनलाइन देखें

GSHSEB: गुजरात बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्‍ट घोषित, ऑनलाइन देखें

अहमदाबाद: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने आज, 31 जुलाई को कक्षा 12 के परिणाम की घोषणा की है। घोषित परिणाम गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट result.gseb.org और gseb.org पर चेक किया जा सकता है।

डाउनलोड करें "द गांधीगिरी" ऐप और रहें सभी बड़ी खबरों से बखबर

आज वाणिज्य और कला स्ट्रीम के कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए गए हैं जबकि साइंस स्ट्रीम का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है।

गौरतलब है कि इस साल, जीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा 2021 के लिए जनरल स्ट्रीम (कला और वाणिज्य) के 5.43 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था हालांकि राज्य में COVID-19 महामारी की स्थिति के कारण परीक्षा रद हो गया थी।



गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड गांधीनगर का कक्षा 12 का सामान्य प्रवाह का परीक्षा परिणाम शनिवार सुबह घोषित किया गया।

इसमें 691 छात्र-छात्राओं को ए वन ग्रेड मिला जबकि एक लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने C1 व C2 ग्रेड हासिल किए।

सामान्य वर्ग के सभी छात्रों को कोरोना महामारी के चलते सरकार की ओर से मास प्रमोशन मिला है।

परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा लेकिन बोर्ड परीक्षा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि A1 ग्रेड में मात्र 691 एक छात्र की जगह बना पाए।

B1 ग्रेड में 35, 288 छात्रों ने अपनी जगह बनाई जबकि B2 ग्रेड में में 82,010 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

C1 ग्रेड में 1, 29786 जबकि c2 ग्रेड में एक लाख 8, 299 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

इसके अलावा D ग्रेड में 28690, E1 में 5885 जबकि E2 में 28 छात्र-छात्राएं शामिल है। परीक्षा में 4 लाख 127 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

इनमें छात्रों की संख्या दो लाख 10375 है जबकि छात्राओं की संख्या एक लाख 89 हजार 752 है।

Desk Publisher
Desk Publisher is a authorized person of The Goandhigiri. He/She re-scrip, edit & publish the post online. Pls, contact thegandhigiri@gmail.com for any issue.
You May Also Like This News
the gandhigiri news app

Latest News Update

Most Popular