शनिवार, जून 10, 2023
होमCINEMA | मनोरंजनBIGG BOSS OTT की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी सिंगर नेहा भसीन

BIGG BOSS OTT की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनी सिंगर नेहा भसीन

मुंबई: टीवी का चर्चित रियालिटी शो बिग बॉस इस बार टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफाॅर्म (BIGG BOSS OTT) से शुरु हो रहा है।

डाउनलोड करें "द गांधीगिरी" ऐप और रहें सभी बड़ी खबरों से बखबर

शो 8 अगस्त को लॉन्च होगा जिसे डायरेक्टर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो का कौन-कौन हिस्सा होगा इसे लेकर चर्चाएं जोरो शोरों पर हैं।

अब तक कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स की पहली कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है।



वूट ने खुद अपनी पहली कंटेस्टेंट का नाम रिवील किया है। शो की पहली कंटेस्टेंट और कोई नहीं मशहूर पंजाबी लोकगीत ‘बाजरे दा सिट्टा’ को अपनी आवाज देकर आज की जनरेशन तक पहुंचाने वाली सिंगर नेहा भसीन (Singer Neha Bhasin) हैं।

हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नेहा खुद गाना ‘बाजरे दा सिट्टा’ गाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में वो कहती हैं- “तैयार हो जाइए बिग बॉस के घर में मेरी आवाज सुनने के लिए। ये आवाज गाती भी है, गूंजती भी है लेकिन किसी से डरती नहीं है।”

इसके अलावा वूट ने सोशल मीडिया अकाउंट पर नेहा की आंखों की तस्वीर शेयर करके सिर्फ क्लू छोड़ा है।

इसके साथ लिखा है- “कंटेस्टेंट का खुलासा। इन आंखों के पीछे कौन है, पता लगाना है? तो जाइए वूट पर।”

बता दें कि नेहा भसीन (Singer Neha Bhasin) इससे पहले ‘झलक दिखला जा’ में हिस्सा ले चुकी हैं।

वह ‘लव मी इंडिया’ शो में जज रह चुकी हैं। नेहा ‘जग घूमेया’, ‘धुनकी लागे’ जैसे सुपरहिट गाने इंडस्ट्री को दे चुकी हैं।

इस बार बिग बॉस 15 एक अलग पैटर्न को फॉलो कर रहा है। पहले बिग बॉस ओटीटी वूट पर स्ट्रीम होगा।

वूट पर बिग बॉस 6 सप्ताह के लिए स्ट्रीम होगा। शो के 6 हफ्ते पूरे के होने बाद बिग बॉस 15 का आगाज होगा और ये कलर्स पर ही आएगा।

Desk Publisher
Desk Publisher is a authorized person of The Goandhigiri. He/She re-scrip, edit & publish the post online. Pls, contact thegandhigiri@gmail.com for any issue.
You May Also Like This News
the gandhigiri news app

Latest News Update

Most Popular