मुंबई: रियालिटी विवादित शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT Winner) का खिताब दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपने नाम किया। जीतने पर उन्हें शो की ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपए मिले।
डाउनलोड करें "द गांधीगिरी" ऐप और रहें सभी बड़ी खबरों से बखबर
दिव्या इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट्स थीं जिन्होंने यह गेम बिना कनेक्शन के अकेले खेला। इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया।
आखिर तक 5 कंटेस्टेंट थे। जहां प्रतीक सहजपाल मनी बैग लेकर फिनाले की रेस से बाहर हो गए, वहीं राकेश बापट भी टाॅप 3 में शामिल नहीं हो सके।
टॉप-3 कंटेस्टेंट्स में निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल पहुंचीं। शमिता शेट्टी सेकंड रनरअप रहीं।
वहीं निशांत फर्स्ट रनरअप रहे। इस शो में दिव्या इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं, जो अपने कनेक्शन के एलिमिनेट होने के बावजूद दमदार तरीके से आगे बढ़ीं।
And, the first ever OTT winner of #BiggBossOTT is none other than #DivyaSherniAgarwal🤩🏆
Watch #BBottFinale to watch her make the final roar!https://t.co/S8pyRzopn2#BBOttFinale #sabseOTTfinale #DivyaAgarwal #DivyaIsTheOTTBoss @Divyakitweet pic.twitter.com/eJxhsPUdMo
— Bigg Boss (@BiggBoss) September 18, 2021
इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन दिव्या कहीं भी कमजोर होने या टूटने की बजाय हर पड़ाव के साथ और मजबूत होती चली गईं।
‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT Winner) की शुरुआत पिछले महीने 8 अगस्त को रात 8 बजे की गई थी। इस शो का यह पहला सीजन था।
‘बिग बॉस’ शो, होस्ट सलमान खान के कारण बहुत पॉपुलर टीवी शो है, लेकिन इसके ओटीटी वर्जन को करण जौहर ने होस्ट किया।
दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) एक टीवी एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ-साथ डांसर भी हैं। दिव्या अग्रवाल, इलियाना डिक्रूज से लेकर सनी लियोनी और शिल्पा शेट्टी तक को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं।