मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संसदीय सीट गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी-बॉलीवुड के अभिनेता रवि किशन सोमवार को विधिपूर्वक माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया है।
डाउनलोड करें "द गांधीगिरी" ऐप और रहें सभी बड़ी खबरों से बखबर
दर्शन पूजन रवि किशन के तीर्थ पुरोहित पंडित विश्व मोहन (शिव जी) महाराज ने कराया।
इस दौरान गोरखपुर से भाजपा सांसद व बालीवुड कलाकार रवि किशन के मांं विन्ध्यवासनी का दर्शन, दर्शन पूजन करने की खबर लगते ही उनके तमाम चाहने वाले प्रशंसक एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी विंध्याचल पड़े थे।
इस दौरान फिल्म अभिनेता सांसद गोरखपुर रवि किशन मीडिया के लोगों से भी रूबरू हुए।
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बसपा और सपा को ब्राह्मण सम्मेलन के लिए घेरा। कहा, 2022 का चुनाव करीब देख ब्राहमण समाज की याद आने लगी है।
ब्राह्मण समाज इनके बहकावे में आने वाला नहीं है। सपा और बसपा में ब्राह्मण समाज को कितना सम्मान है इस को बखूबी ब्राह्मण समाज जान और समझ चुका है।