शनिवार, जून 10, 2023
होमPOLITICS | राजनीतिअब कैसी है पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत?

अब कैसी है पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत?

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) को स्वास्थ्य खराब होने के कारण बुधवार की शाम नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। वहीं एम्स की तरफ मनमोहन सिंह की हेल्थ अपडेट को लेकर बयान जारी किया है।

डाउनलोड करें "द गांधीगिरी" ऐप और रहें सभी बड़ी खबरों से बखबर

एम्स की तरफ से बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री को बुखार की जांच के लिए एडमिट कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। एम्स के मुताबिक वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

पूर्व डॉ. मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) को बुधवार शाम 6:15 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनों से उनको बुखार था और कमजोरी थी।



वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मीडिया विभाग के सह-प्रभारी प्रणव झा ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के संदर्भ में कुछ अफवाहें चल रही हैं जो आधारहीन हैं। उनकी हालत स्थिर है। उनका नियमित उपचार हो रहा है। जरूरत पड़ने पर हमें नई सूचनाएं साझा करेंगे। चिंता के लिए मीडिया के अपने साथियों का धन्यवाद करता हूं।

बता दें कि इसी साल अप्रैल में मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए थे। तब भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने इस साल 4 मार्च और 3 अप्रैल को कोविड टीका लिया था।

डॉ. सिंह फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य है। वे साल 2004 से साल 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। साल 2009 में एम्स में ही उनके हृदय का आपरेशन किया गया था।

मनमोहन सिंह से मिलने AIIMS पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) से मिलने केंद्रीय एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया गुरुवार सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुंचे। उनहोंने डॉ. सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने आज सुबह डॉ. सिंह के लिए एक जल्द ही स्वस्थ होने वाला ट्वीट पोस्ट किया।


पीएम मोदी ने कहा, “मैं डॉ मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Desk Publisher
Desk Publisher is a authorized person of The Goandhigiri. He/She re-scrip, edit & publish the post online. Pls, contact thegandhigiri@gmail.com for any issue.
You May Also Like This News
the gandhigiri news app

Latest News Update

Most Popular