सोमवार, दिसम्बर 11, 2023
होमINDIA | बड़ी खबरकल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी ने...

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी ने क्या कहा?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे।

डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। वह 89 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे कल्याण सिंह के मॉल एवेन्यू आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किया।

modi_lucknow

प्रधानमंत्री मोदी कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ पहुंचे। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उनके आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने उनका अभिवादन किया।



पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन के लिए स्वामी चिन्मयानंद, राजा भैया, महापौर संयुक्ता भाटिया और विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित भी उनके आवास पर पहुंचे।

लखनऊ स्थित कल्याण सिंह के आवास पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बताया गया कि पीएम मोदी का विमान कुछ ही देर में अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेगा, जिसके बाद वो सीधे कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के आवास पर पहुंचेंगे।

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। केशव प्रसाद मौर्य, महेंद्र सिंह, आशुतोष टंडन समेत कई नेता वहां मौजूद हैं। सभी को पीएम मोदी के आने का इंतजार है।

लाल कृष्ण आडवाणी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, “मेरे करीबी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के निधन से मैं काफी दुखी हूं। भारतीय राजनीतिक का चमकता सितारा और जमीनी नेता थे।”

“उन्होंने कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काफी मेहनत की थी जिसके चलते वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने राज्य के बहुमुखी विकास में काफी योगदान दिया था। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उनके साथ अपनी कई बातें याद करता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11:00 बजे से विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को रखा गया। दोपहर 12:30 बजे भाजपा प्रदेश पार्टी कार्यालय में लोग श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

अब 2:30 बजे पार्थिव शरीर को बापू भवन, महाराणा प्रताप, चारबाग, आलमबाग होते हुए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां से एयर एंबुलेंस के माध्यम से पार्थिव शरीर अलीगढ़ स्थित उनके पैतृक निवास ले जाया जाएगा।

कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और अन्य दिग्गज नेता लखनऊ स्थिति आवास पर पहुंचे। यहां अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है।

रविवार को अंतिम दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक जिले अलीगढ़ ले जाया जाएगा। यहां 23 अगस्त को अतरौली के नरौरा में गंगा तट के किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ स्थिति उनके आवास पर रखा गया है। पीएम मोदी भी अंतिम दर्शन के लिए यहां पहुंचेंगे। उम्मीद है कि पीएम 10 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के सम्मान में प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा कर दी गई है।

सोमवार सुबह ही बसपा अध्यक्ष मायावती कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर पहुंचीं। इस दौरान मायावती ने कहा कि भाजपा के कद्दावर नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद है।

उनके परिवार व समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त की शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

Desk Publisher
Desk Publisher is a authorized person of The Goandhigiri. He/She re-scrip, edit & publish the post online. Pls, contact thegandhigiri@gmail.com for any issue.
You May Also Like This News
the gandhigiri news app

Latest News Update

Most Popular