शनिवार, जून 10, 2023
होमMADHYA PRADESH | मध्य प्रदेशइसलिए आरएसएस और तालिबान की सोच एक जैसी है... दिग्विजय सिंह

इसलिए आरएसएस और तालिबान की सोच एक जैसी है… दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पर तंज कसा है। दिग्विजय ने कहा कि महिलाओं के मामले में तालिबान (Taliban) और आरएसएस (RSS) की सोच एक जैसी है।

डाउनलोड करें "द गांधीगिरी" ऐप और रहें सभी बड़ी खबरों से बखबर

उन्होंने भागवत के एक पुराने बयान को तालिबान में महिलाओं की स्थिति से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर सवाल किया है।

दिग्विजय के मुताबिक भागवत ने कहा था कि महिलाओं को घर-गृहस्थी संभालनी चाहिए।



दिग्विजय ने दोनों बयानों को एक जैसा बताते हुए कहा है कि क्या तालिबान (Taliban) और आरएसएस (RSS) के विचार एक जैसे हैं?


पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।

इसके जवाब में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा संघ पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं, क्योंकि यह हिंदूवादी संगठन है। वे रोहिंग्याओं पर प्रतिबंध लगाने की बात क्यों नहीं करते? वे आईएसआई की आलोचना नहीं करते हैं। इससे दिग्विजय सिंह की सोच प्रदर्शित होती है।

कांग्रेस सांसद ने केंद्र की भाजपा सरकार से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने की भी मांग की है।

दरअसल, तालिबान सरकार में एक भी महिला को मंत्री नहीं बनाया गया है। तालिबान ने कहा है कि महिलाएं मंत्री बनने के योग्य नहीं होतीं।

उन्होंने कहा है कि तालिबान सरकार में आतंकी संगठन के लोग मंत्री बनाए गए हैं।

बीजेपी सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि वह तालिबान सरकार को मान्यता देगी या नहीं।

Desk Publisher
Desk Publisher is a authorized person of The Goandhigiri. He/She re-scrip, edit & publish the post online. Pls, contact thegandhigiri@gmail.com for any issue.
You May Also Like This News
the gandhigiri news app

Latest News Update

Most Popular