शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
होमRAJASTHAN | राजस्थानSawai Jaipur Awards 2021 का सिटी पैलेस में होगा वर्चुअल आयोजन

Sawai Jaipur Awards 2021 का सिटी पैलेस में होगा वर्चुअल आयोजन

जयपुर: ब्रिगेडियर स्वर्गीय भवानी सिंह जयपुर के स्मरणोत्सव के अवसर पर 22 अक्टूबर की शाम को प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार समारोह ‘सवाई जयपुर अवार्डस् 2021‘ (Sawai Jaipur Awards 2021) का आयोजन इस वर्ष भी वर्चुअली किया जाएगा।

महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा दिये जाने वाले ये पुरस्कार 24 श्रेणियों में होंगे। ये पुरस्कार मानवता की सेवा, हेरिटेज संरक्षण, चिकित्सा विज्ञान, परम्परागत शिल्प के क्षेत्र आदि विभिन्न श्रेणियों में दिये जाएंगे।

इन पुरस्कारों के तहत 31,000 रूपये नकद, शॉल, सिटी पैलेस के सर्वतोभद्र चौक में रखी रजत कलश की प्रतिकृति, प्रशस्ति पत्र और श्रीफल प्रदान किये जाते हैं।



विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के दिये जाने वाले ये पुरस्कार हैं:–

  • राजा दूल्हा राय अवार्ड – उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए।
  • राजा काकिल देव अवार्ड – आर्कीटेक्चर एवं हेरिटेज संरक्षण के लिए।
  • राजा पजवान देव अवार्ड – औषधि के क्षेत्र में।
  • राजा भगवंत दास अवार्ड – जयपुर के पारंपरिक शिल्प के क्षेत्र में।
  • राजा मानसिंह प्रथम अवार्ड – बहादुरी के लिए।
  • मिर्जा राजा जयसिंह प्रथम अवार्ड – सशस्त्र बलों में विशिष्ट सेवा के लिए।
  • मिर्जा राजा राम सिंह प्रथम अवार्ड – पारिस्थितिकी संतुलन एवं पर्यावरण में सुधार के लिए।
  • महाराजा विशन सिंह अवार्ड – ट्रेवल, टूरिज्म एवं संग्रहालय विकास में उल्लेखनीय कार्य के लिए।
  • महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय अवार्ड – एस्ट्रोनॉमी एवं संबंधित विज्ञान के क्षेत्र में।
  • महाराजा सवाई ईश्वरी सिंह अवार्ड – पत्रकारिता के क्षेत्र में।
  • महाराजा सवाई माधो सिंह प्रथम अवार्ड – राजस्थान की इमेज को भारत और विदेश में विकसित करने और बढ़ाने के लिए।
  • महाराजा सवाई प्रतापसिंह अवार्ड – साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में।
  • महाराजा सवाई जगत सिंह अवार्ड – कला, पेंटिंग एवं स्कल्पचर के क्षेत्र में।
  • महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय अवार्ड – फोटोग्राफी एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में।
  • महाराजा सवाई माधो सिंह द्वितीय अवार्ड – थियेटर, फिल्म एवं टेलीविजन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिये जाएंगे।
Desk Publisher
Desk Publisher is a authorized person of The Goandhigiri. He/She re-scrip, edit & publish the post online. Pls, contact thegandhigiri@gmail.com for any issue.
You May Also Like This News
the gandhigiri news app

Latest News Update

Most Popular