लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 5 जिलों की एक-एक सड़क को कल्याण सिंह के नाम पर करने का फैसला किया है।
लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क कल्याण सिंह के नाम पर होगी। लोक निर्माण विभाग जल्द कागजी कार्रवाई पूरी कर लेगा।
राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कल्याण सिंह का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर अलख जगाने का काम किया।
अपने निर्णय से वे कभी न पलटने वाले नेता के रूप में उनकी खास पहचान थी। आम जनता के हित के लिए सदैव तत्पर रहते थे लेकिन सख्त कदम उठाने में कभी हिचकते नहीं थे।
पंचतत्व में विलीन कल्याण सिंह, राजकीय सम्मान के साथ बेटे राजवीर सिंह ने दी मुखाग्नि
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का सोमवार दोपहर को बुलंदशहर जिले केनरौरा स्थित बंसीघाट और गांधी घाट के बच्चा पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके सांसद पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने उन्हें मुखाग्रि दी।
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अजय भट, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उमा भारती समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आहुति दी।
अतरौली के गांव मंढौली से उनका शव वाहन दोपहर को नरौरा के लिए रवाना हुआ था। जहां दोपहर करीब 2.16 बजे उनका शव वाहन व अन्य मंत्रियों, नेताओं का काफिला जनपद की सीमा में जरगवां, रामघाट पर बुलंदशहर प्रशासन ने रिसीव किया।