नैनीताल: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (Nainital Sex Racket) का खुलासा करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल हैं।
उधमसिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनैतिक देह व्यापार की शिकायत पर नानकमत्ता पुलिस की ओर से स्थानीय शिवम वाटिका में छापा मारा गया।
इस दौरान पुलिस ने 7 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में नानकमत्ता के अखिलेश मिश्रा, पिथौरागढ़ के हरीश प्रसाद और भगवान सिंह धारीयाल, खटीमा के धमेन्द्र बम, उत्तर प्रदेश में रामपुर के काजल, झारखंड में गुमला के अंशी मेरी मिंज उर्फ नुक्कु, दिल्ली के हरकेशनगर के पार्वती उर्फ सिमरण शामिल हैं।
वहीं छापेमारी में पुलिस को कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं और कुछ नकदी भी हाथ लगी है। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।